फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 15 Oct 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यमुना
विज्ञापन

तिमारपुर इलाके में सोमवार शाम यमुना में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए। शवों की शिनाख्त मनोज (27) और वरुण (26) के रूप में हुई है। तिमारपुर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनोज और वरुण परिवारों के साथ शिवकुंज, बंगाली कालोनी, बुराड़ी में रहते थे। दोनों का अपना काम था। सोमवार दोपहर दोनों यमुना स्थित श्याम घाट पर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार व छह गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 20 फुट गहरे पानी से एक घंटे बाद मनोज व वरुण के शवों को निकाला गया। परिवारों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें