'ये तो अवैध कब्जा है'
बता दें की पैमाखेड़ा गांव में मस्जिद के पास बना घर इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस घर की तस्वीर व वीडियो वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि इसे सड़क के बीच अवैध कब्जा कर बनाया गया है।
न सड़क बंद हुई, न आने-जाने में समस्या
दरअसल, नीचे से गुजर रही सड़क के ऊपर स्लैब डालकर दो मंजिला मकान बनाया गया है। हालांकि, इससे सड़क बंद नहीं है। न ही आने-जाने में कोई समस्या है। टनल की तरह स्पेस छोड़ दिया गया है। लेकिन, क्षेत्र निवासियों का आरोप है कि यह अवैध कब्जा है। फिलहाल घर के मालिक और मस्जिद के कर्मचारी ने अवैध कब्जे के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये मकान और रोड का हिस्सा उनकी अपनी जमीन पर बना हुआ है।
ये मेरी निजी जमीन
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद मकान मालिक का कहना है कि निर्माण करते समय कोई एतराज दर्ज कराता या शिकायत कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि, सबको पता है कि ये उनकी निजी जमीन है। उन्होंने बताया कि ये अवैध निर्माण नहीं है और मस्जिद के साथ उनका खेत है और उसी का घर है।