फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को घुट-घुटकर जीना होगा: गंभीर श्रेणी की दहलीज पर वायु प्रदूषण, AQI 400 के करीब; अगले दो दिन भारी

Fri, 22 Nov 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार व रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बना रहेगा। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। स्मॉग छाने के संकेत हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर श्रेणी की दहलीज में पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 393 दर्ज किया गया। इसमें गुरुवार के मुकाबले 22 सूचकांक की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

शनिवार व रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बना रहेगा। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। स्मॉग छाने के संकेत हैं। इससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। 

हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन भी बेहद खराब श्रेणी में रही। ऐसे में जो एक दिन पहले राहत मिली थी, वह आफत बनती दिख रही है। लोग अब भी बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। हालांकि, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। 
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। हालांकि, शाम को हवा की चाल छह किलोमीटर रही। इससे प्रदूषक और संघन हो गए। इससे लोगों को स्मॉग का सामना करना पड़ा। मिक्सिंग डेप्थ 1450 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें