फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत

Thu, 11 Sep 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र में एक दो मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक तीन साल का मासूम अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8:30 दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र के कमरूद्दीन नगर में एक 2 मंजिला इमारत की छत गिरने से 15 साल के दीपक की मौत हो गई जबकि इसी हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक तीन साल का बच्चा राहुल घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। छत गिरने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

दिल्ली में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब तुलसी विहार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तुलसी विहार में जब ये हादसा हुआ था तो उस वक्त राजधानी में कई ऐसी घटनाएं हुई थीं जिनमें कई लोगों की जान चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें