नोएडा के फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ एक युवक ने प्रेम का खेल खेलकर दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। जब बड़ी बहन ने आरोपी को तलाश किया और कोई पता नहीं चला तो उसने अपनी छोटी बहन से अपनी बात बताई।
इसके बाद छोटी बहन ने भी अपने साथ हुई प्रेम कहानी और दुष्कर्म की बात कबूली। पीड़िताओं ने फेज-थ्री कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
दरअसल, फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें अपने परिवार के साथ किराए पर रहती हैं और सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती हैं। उसी कंपनी में ही मैनुपरी निवासी आरोपी हरीश बिश्नोई भी नौकरी करता था।
वह भी उसी गांव में किराए के मकान में रहता था। एक बहन का आरोप है कि युवक उसके साथ 6 माह से प्रेम करने का नाटक रच रहा था और दूसरी के साथ 4 माह हो गए हैं।