फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बना वहशी, दो सगी बहनों के साथ रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के मुजेसर थाना क्षेत्र में अपनी दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़िताओं को चाइल्ड हेल्पलाइन ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला उजागर होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को जानकारी मिली कि वह अपने घर चोरी छिपे आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

आपको बता दें कि 11 दिसंबर को क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह तीन भाई बहन हैं। करीब पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था, इस बीच एक दिन उसके पिता भी कहीं चले गए। उस वक्त से तीनों भाई-बहन साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे अपनों से कौन बचाए

आरोपी भाई एक कंपनी में काम करता था और रोज शराब पीकर घर आता था। एक दिन दोनों बहनों में से उसने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने छोटी बहन को धमकी दी कि अगर कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा।

इस कारण वह खामोश रही, लेकिन 10 दिसंबर की रात को आरोपी ने छोटी बहन से भी दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मौका पाकर 11 दिसंबर को यह जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस को दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन इंचार्ज सुनीता के मुताबिक दो दिन तक दोनों बहनों को हेल्पलाइन ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पीड़िताएं अपने किसी परिजन के पास नहीं जाना चाहतीं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है, वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन ही पीड़िताओं का इलाज करवा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें