फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शूटरों लक्ष्य डांगी और नीरज को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। दोनों ही कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। इन मामलों में सरगना हिमांशु भाऊ के कहने पर दिल्ली में की गई गोलीबारी की घटना भी शामिल हैं। हिमांशु भाऊ फिलहाल अमेरिका में रह रहा है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को इसकी तलाश है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और राष्ट्रीय राजधानी में कई जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और एक अभियान चलाकर महाराष्ट्र से कलानौर, जिला रोहतक, हरियाणा निवासी लक्ष्य डांगी और गांव कुलासी जिला झज्जर, हरियाणा निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, जो उन मामलों की गंभीरता को दर्शाता है जिनमें वे वांछित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी हरियाणा में दर्ज एक बड़े हत्याकांड में भी शामिल रहे हैं। जांचकर्ताओं ने बताया कि दिल्ली में जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी का मकसद लोगों में दहशत फैलाना और गिरोह का दबदबा कायम करना था। इसके लिए कथित तौर पर हिमांशु भाऊ ने विदेश से निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें