फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्पेशल सेल के साथ नजफगढ़ के बापरौला में हुई मुठभेड़, दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

-सेवानिवृत उप निरीक्षक की हत्या और गुरुग्राम के शोरूम में हुई गोलीबारी में शामिल थे शूटर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस ने सोमवार सुबह नजफगढ़ के पास बापरौला इलाके में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों को दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शूटरों की पहचान दीपक और अतुल के रूप में हुई है। आरोपी दीपक दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की हत्या में शामिल था। वहीं अतुल गुरुग्राम के एक शोरूम में गोलीबारी की थी।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि शूटरों के रणहौला इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी कर इनका पीछा किया और बापरौला गांव के पास इन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन, शूटरों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो दोनों शूटरों के पैर में लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शूटर भाऊ गैंग से जुड़े हैं और इनके खिलाफ हरियाणा व दिल्ली में कई संगीन मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें