फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट कंपनी में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 11:57 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गार्ड रूम में वेंटीलेशन के लिए कोई भी एग्जॉस्ट डोर नहीं था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित गली नंबर 10 प्लॉट नंबर-2 में स्थित पांचाल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दम घुटने से दो सिक्योरिटी गार्ड्स की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

बताया जा रह है कि दोनों गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। प्रथम दृष्टि से पुलिस भी मान रही है कि अंगीठी से निकली जहरीली गैस से दम घुटा, जिससे दोनों की मौत हो गई।

 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह का खुलासा होगा। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गार्ड रूम में वेंटीलेशन के लिए कोई भी एग्जॉस्ट डोर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें