फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा एलान, पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह मिलेगी इतनी सैलरी

Mon, 30 Dec 2024 10:16 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का एलान किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज मैं जो योजना का एलान करने जा रहा हूं, उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है...उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी।'

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें