एक किशोरी को अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो कबाड़ियो को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 8 में रहने वाली प्रिया (काल्पनिक) नामक 17 वर्षीय किशोरी 26 मार्च को सेक्टर 10 की एक कंपनी में काम सीखने जा रही थी।
वहां से दो कबाड़ी इनाम व फरमान ने उसे जबरन अपनी कार में अगवा कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने किशोरी के साथ मारपीट करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत किशोरी की मां ने 2 दिन पूर्व थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई थी। दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में लग गई और बीती रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।