फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बंद फाटक पार करते समय एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आए दो स्कूटी सवार, मौके पर दोनों की मौत

Wed, 10 Apr 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर सवार दोनों युवक ट्रैक से दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में मुजेसर रेलवे फाटक पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बंद फाटक पार करते हुए एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे दो स्कूटी सवार युवक बंद फाटक पार कर रहे थे। वह बंद फाटक से स्कूटी निकालकर जैसे ही ट्रैक पर आगे बढ़े इसी बीच तेज गति से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों युवक ट्रैक से दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव बीके अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

फोन के सिम कार्ड से होगी मृतकों की पहचान
जीआरपी पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। फोन टूटा हुआ है, इसका सिम निकाल कर दूसरे फोन में डाला जाएगा। इसके माध्यम से परिजनों से संपर्क करके घटना की सूचना दी जाएगी। बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें