फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat : दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, प्रधानाचार्य को किए गए थे मेल

Thu, 09 Jan 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित टैगोर इंटरनेशनल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को फिर बम होने की धमकी मिली। 
विज्ञापन
Delhi-NCR Bomb Threat file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों में बम रखे होने की झूठी सूचना मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।  ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित टैगोर इंटरनेशनल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को फिर बम होने की धमकी मिली। 

विज्ञापन


इसके बाद छात्रों को उनके घर भेजकर स्कूलों को खाली करा दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कुछ नहीं मिला। दिल्ली फायर सर्विसेज ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के दो शैक्षणिक संस्थानों/स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही स्कूलों में पहले धमकी भरे मेल आए कि स्कूलों बम लगा दिया गया है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डीपीसी स्कूल से 11.40 बजे दो अलग-अलग बम की धमकी वाली सूचनाएं मिली थीं।  
विज्ञापन


टैगोर इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 11.17 बजे एक और बम की धमकी वाली कॉल आई। उन्होंने कहा कि टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर भेजी गई टीमों में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें