फरीदाबाद के दो अलग-अलग मामलों में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
पहला मामला सेक्टर-7 थाना क्षेत्र का है। विष्णु शर्मा अपने परिवार के साथ जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाबा रामदास में रहते हैं। वह यहां किसी काम से आए थे।
बुधवार को विष्णु ने थाना सेक्टर-7 पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी पत्नी रूपा के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-8 इलाके में पहुंचे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: होली जेल में ही मनाना होगा सुब्रत रॉय को
दुर्घटना में रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में मथुरा रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस चौकी सेक्टर-16 इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि 54 वर्षीय गुलाब सिंह अपने परिवार के साथ मथुरा के टैगोर गार्डन में रहता था।
वह मथुरा रोड पर कहीं जाते समय कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे फरीदाबाद स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।