फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार दंपती को कार ने 50 मीटर घसीटा, क्लस्टर बस ने कुचला 

Fri, 31 Jul 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी में बुधवार अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सिविल लाइंस में हुए हादसे में साइकिल सवार दंपती को सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान साइकिल का हैंडल कार के पहिये में फंस गया। बजाए कार रोकने के आरोपी ने करीब 50 मीटर कार से साइकिल को घसीट दिया। आगे जाकर उसने कार रोकी। हादसे में 23 वर्षीय बेटी की मौत हो गई जबकि उसका पति प्रिंस कुमार (25) बुरी तरह जख्मी हो गया। उधर, मायापुरी में एक क्लस्टर बस ने साइकिल सवार हरचरण (51) को कुचल दिया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस में हुए हादसे में हताहत हुआ प्रिंस कुमार अपनी पत्नी बेबी के साथ गली नंबर-दो चमन विहार, लोनी में रहता था। प्रिंस राजमिस्त्री का काम करता है। बुधवार को वह साइकिल से अपनी पत्नी के साथ कुछ सामान खरीदने सदर बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय मजनू का टीला के नजदीक रिंग रोड पर पीछे से आई सेंट्रो कार ने ओवरटेक करने के दौरान उसे कुचल दिया। 

इस दौरान बाइक का हैंडल कार के पहिये में फंस गया। प्रिंस और उसकी पत्नी बेबी सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। काफी दूर जाकर आरोपी ने कार रोकी तब तक बेबी की मौत हो चुकी थी। प्रिंस को कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपी अबुल फजल एंक्लेव निवासी साबिर (51)  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बेबी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मायापुरी में हादसा, एक की मौत
उधर मायापुरी में पुलिस को सूचना मिली कि चौक के पास लाल बत्ती पर किसी बस ने साइकिल सवार को कुचल दिया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पब्लिक घायल को नजदीकी अस्पताल ले जा चुकी थी। अस्पताल पहुंचाने पर हरचरण मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि हरचण को रूट नंबर-73 की बस ने कुचला था। हादसे के बाद आरोपी बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें