फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कहासुनी में दबंगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Thu, 03 Oct 2024 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नफीस के रूप में हुई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती नगर इलाके में बुधवार देर रात कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने स्कूटी सवार दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नफीस के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित रात में स्कूटी से शादीपुर रेलवे लाइन के पास घूम रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। पुलिस घायल का बयान लेने की कोशिश कर रही है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें