मयूर विहार इलाके में नोएडा लिंक रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से नोएडा की ओर जा रहे बोलेरो कार चालक ने डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर आ रही दो कारों को टक्कर मार दी।
मयूर विहार इलाके में नोएडा लिंक रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से नोएडा की ओर जा रहे बोलेरो कार चालक ने डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। एक कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल सुमन धूपरा, इसके पति संजीव धूपरा और चालक अर्जुन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां सुमन और टैक्सी चालक अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया। संजीव की हालत नाजक बनी हुई है। बोलेरो ने एक बलेनो गाड़ी को भी टक्कर मारी। हादसे में वह आकाश की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।