फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो नाइजीरियाई पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
निहाल विहार की घटना, पुलिस निर्वासित करने की प्रक्रिया में जुटी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं। वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद दोनों किराये के मकान पर रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया कर रही है। इसी के अंर्तगत 6 अगस्त को निहाल विहार थाना पुलिस को दो विदेशी व्यक्ति इलाके में घूमते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की। उनकी पहचान वाज लुइस बतिस्ता और चिगोजी जॉन के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं और यहां किराये पर रहते हैं। पुलिस उन्हें लेकर उनके घर पहुंचे। जहां पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच की जिसमें पता चला कि वीजा की अवधि खत्म होने के बाद दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से उन्हें निर्वासित करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत केंद्र में भेजकर निर्वासित करने की प्रक्रिया कर रही है। ब्यूो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें