इनमें जांच अफसर व एक सहायक निदेशक शािमल हैं। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी घटना का संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीएसएफ के कांस्टेबल जसविंदर सिंह की हिरासत में मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें जांच अफसर व एक सहायक निदेशक शािमल हैं। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी घटना का संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जारी है।
विज्ञापन
सिंह को एनसीबी ने जम्मू से गिरफ्तार किया था। एक मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में उन्हें अमृतसर ले जाया जा रहा था। 20 मार्च को तड़के उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। सिंह की मां के मुताबिक उनका बेटा छुट्टी मनाने घर आया था। इस बीच 3 मार्च को एनसीबी उसे अपने साथ ले गई। 20 मार्च को जसविंदर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी गई, पर हिरासत में लेने के कारण नहीं बताए गए।