राजनगर एक्सटेंशन के फॉच्यून सोसाइटी में डेंगू के दो और केस मिले हैं। इनको मिलाकर जनपद में कुल सात डेंगू के मरीज चिन्हित हुए हैं। यह सभी मरीज राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसायटी के रहने वाले हैं।
बुधवार को राजनगर एक्सटेंशन के फार्च्यून सोसायटी की सरिता सिंह और मनिंदर सिंह में भी निजी पैथलैब द्वारा डेंगू की पुष्टि हुई है।
डॉ. अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि इंदु यादव अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे और फॉगिंग आदि के बाद मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है।
ऐसे करें बचाव
‘एनाफ्लीज’ और ‘एडीज’ मच्छरों के लिए यह मौसम अनुकूल है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें और कहीं पानी ठहरने न दें। अगर कहीं पानी निकालना संभव न हो तो उसमें मिट्टी का तेल छिडक दें।