फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में दो और गिरफ्तार, पुलिस ने 20 अन्य आरोपियों की पहचान की

Thu, 13 Feb 2020 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-बुधवार को गिरफ्तार दस लोगों को जमानत मिली
- दोनों आरोपी किसी कॉलेज के छात्र नहीं हैं। 
-पुलिस ने 20 और आरोपियों की पहचान की है।
 
विज्ञापन
गार्गी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी जिला पुलिस ने डीयू के गार्गी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं से बदसलूकी व अश्लील हरकतें करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी कॉलेज के छात्र नहीं हैं। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने 20 और आरोपियों की पहचान की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। दूसरी तरफ पुलिस ने जिन दस लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया था उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी दस आरोपियों को जमानत दे दी है।

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह ने बताया कि जिन दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह स्नातक कर चुका है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


दूसरे आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में टेलीकॉलर है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 20 अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ऐसे में जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी। सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिन दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें अवैध तौर पर कॉलेज में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। किसी भी युवक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस कारण कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें