फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: महिलाओं से कुंडल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बोले- मौज मस्ती करने के लिए की थी वारदात

Sun, 20 Apr 2025 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पाजेब व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर में छह दिन पहले रावली कलां में महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से लूटी गई पाजेब व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह रावली कलां कुम्हैड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकली शशि त्यागी व लोकेश त्यागी से सोने के कुंडल व पाजेब लूट लिए थे। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर मिलक रावली रोड से लूट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया। 

पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सचिन निवासी हैदरनगर गांव जनपद हापुड़ व सुनील निवासी ककराना गांव धौलाना जनपद हापुड़ बताया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूटे गए सोने के कुंडल उनका तीसरा साथी ले गया। बताया कि वह मौज-मस्ती करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने कब्जे से लूटी गई पाजेब व दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की है। सचिन व सुनील के खिलाफ छिनैती व चोरी बाइक के दो अपराधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें