फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज बवानिया गैंग पर एक्शन: दो बदमाशों को दबोचा, तीन पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 05 Dec 2024 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवानिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पर राज पार्क थाना में हत्या का मामला दर्ज है। वह पैरोल पर जेल से निकलने के बाद फरार हो गया था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ जत्ती और अखिल उर्फ माया के रूप में हुई है। राकेश उर्फ जत्ती का हत्या, डकैती, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने अपने मामा की हत्या का बदला लेने के लिए पहली हत्या की। वह दिल्ली के राज पार्क में दर्ज हत्या एक के मामले में पैरोल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें