फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के द्वारका में सरेराह गैंगवार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर

Sun, 19 May 2019 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द्वारका मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका इलाके में रविवार शाम द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे गैंगवार में दो बदमाशों की मौत हो गई। बीच सड़क गोलीबारी से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां पहुंची पीसीआर कर्मियों ने बदमाशों को ललकारा तो एक गुट ने उन पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि एक बदमाश की मौत उनकी ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में हुई। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन  बाद में पुलिस ने इससे इनकार कर दिया। फायरिंग करने वाले बदमाश गैंगस्टर मंजीत महल व उसके विरोधी गुट प्रदीप सोलंकी से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से बदमाशों की एक गाड़ी और एक बाइक बरामद की है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम करीब पौने चार बजे द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे कार सवार कुछ बदमाशों ने एक अन्य कार को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद उस कार से उतरे बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में दूसरी कार में बैठे बदमाशों ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से सड़क पर गिर गया। इसी बीच वहां पहुंचे  पीसीआर कर्मियों के ललकारने पर बदमाशों ने उन पर गोली चलाई तो जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। इसके बाद अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए। दोनों बदमाशों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां विकास दलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रवीण गहलोत उर्फ गोलू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो विकास पहले गैंगस्टर मंजीत महल के लिए काम करता था, लेकिन अनबन होने के बाद वह दूसरे गैंग में शामिल हो गया था। 

बदमाश प्रवीण, मंजीत का फाइनेंसर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त आयुक्त मधुप तिवारी, जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस और एसीपी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदली कहानी
पहले यह बताया गया था कि दो बदमाशों की मौत गैंगवार में हुई है और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन देर रात संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दावा किया कि पीसीआर कर्मी जब मौके पर पहुंचे तब विकास दलाल की मौत हो चुकी थी। जबकि प्रवीण की मौत पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें