फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूटपाट के कई मामलों में जा चुके हैं जेल

Tue, 14 Jul 2020 01:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नोएडा थाना फेस-2 की पुलिस ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी चोरी और लूटपाट के कई मामलों में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-83 में ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली एक कंपनी में अज्ञात बदमाशों ने सात जुलाई को लाखों रुपये के सामान और एक बाईक चोरी कर ली थी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार देर रात मिली एक सूचना के आधार पर कुलेसरा बॉर्डर से बस में सवार होकर जा रहे छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बस में सवार दो चोर और पीछे से बाईक पर आ रहे दो अन्य बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों के पास से कंपनी से चोरी किया गया कीमती सामान बरामद किया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि रात दो बजे के करीब पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस गिरोह के दो बदमाशों को आते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारू और रिजवान घायल हो गया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें