फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए चुराते थे स्कूटी, दो नाबालिग धरे

Mon, 08 Jul 2019 10:05 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जनकपुरी थाना पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाले दो नाबालिगों को वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर जनकपुरी से चोरी 7 स्कूटी बरामद की हैं। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि जनकपुरी थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व वाली टीम ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिकेट लगाई थीं।

विज्ञापन


रविवार को पिकेट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार दो नाबालिगों को रोका और कागजात मांगे। दोनों कागजात नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि स्कूटी जनकपुरी इलाके से चुराई गई है।

पूछताछ में नाबालिगों ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के दौरान घूमने के लिए वह कहीं से भी स्कूटी चोरी कर लेते थे। पेट्रोल खत्म होने के बाद उसे बिंदापुर व विकासपुरी इलाके में पार्क व अन्य सुनसान जगह छोड़ देते। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग अच्छे घर से ताल्लुक रखते हैं और स्कूल में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें