फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वांटेड राजा मेवाती व पुलिस के बीच मुठभेड़, अपराधी और एक कॉन्सटेबल घायल

Mon, 08 Jul 2019 09:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीसीपी- उत्तर पूर्वी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार दोपहर पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश भी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही व बदमाश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकीर रहमान उर्फ राजा के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी के खिलाफ गोकुलपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार दोपहर करावल नगर थाने की एंटी स्नैचिंग टीम को सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ इलाके में आने वाला है। आरोपी को दबोचने के लिए हवलदार नरेश, रविंदर, सिपाही मनोज ने मौके पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस बीच पुश्ता रोड के पास आरोपी पहुंचा।

पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली सिपाही मनोज के पैर में जा लगी। फौरन मोर्चा संभालते हुए हवलदार नरेश ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर आरोपी पर जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी। पैर में गोली लगते ही वह गिर गया। फौरन नरेश और रविंदर ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें