फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मथुरा के बीच चलती ट्रेन से फेंके गए दो युवक, एक की मौत

Sun, 13 Aug 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आगरा जा रही ट्रेन से दो युवकों को चलती गाड़ी से फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के दिल्ली-मथुरा के बीच दिल्ली-आगरा इंटरसिटी ट्रेस से बल्लभगढ़ रूट पर इन दोनों युवकों को चलती ट्रेन से फेंका गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेन में इन दोनों युवकों की सीट का लेकर कुछ लोगों से कहासुनी ‌हुई जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि इस हादसे में घायल युवक अभी अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल ममाले की जांच की जा रही है कि आखिर ट्रेन में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ।

4 of 5
पुलिस का ये भी कहना है कि अभी किसी तरह का कोई बयान भी दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल स्टेशन और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना में शामिल लोगों की पहचान जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसे में मारे गए युवक का नाम देवेंद्र सिंह है जो पवलवल के मोहननगर मोहल्ले का रहने वाला हे। इस ममाले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बात दें कि ईद से एक दिन पहले दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में 16 साल के लड़के जुनैद सीट के विवाद में चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें