फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्पोरेशन बैंक डकैती व हत्या के दो आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Anto Alphonse, DCP Dwarka
विज्ञापन

द्वारका जिले के छावला स्थित खैरा रोड पर कॉर्पोरेशन बैंक में कैशियर की हत्या कर डकैती के मामले को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी पहचान गांव खेवरा, सोनीपत निवासी सचिन उर्फ सतपाल और प्रवेश के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। सरगना सहित बाकी आरोपी फरार हैं। पुलिस की आठ टीमें दिल्ली, हरियाणा व एनसीआर में छापेमारी कर रही है। लूटी गई नकदी बरामद नहीं हो पाई है। छावला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि खैरा गांव स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में डकैती के दौरान बदमाशों ने कैशियर संतोष कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर उनकी दोनाली बंदूक लूट ली। फिर बैंक से 3.16 लाख रुपये लूटकर भाग गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। द्वारका जिले का प्रभार देख रहे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि बाइकों पर आए करीब सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है और वे हरियाणा की ओर भागे हैं। पुलिस ने तड़के सोनीपत के मुर्थल से सचिन नामक बदमाश को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई। शनिवार को दूसरे बदमाश प्रवेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि फरार बदमाशों में लल्लन शर्मा, सुमित व अन्य शामिल हैं।

संतोष के परिवार शव लेकर बिहार रवाना 
बैंक के कैशियर संतोष कुमार शर्मा के परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी सुनैना और बेटी आशी और बेटा आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष करीब एक साल से इसी ब्रांच में तैनात थे। नवंबर माह में वह फर्स्ट क्लास अधिकारी की परीक्षा भी देने वाले थे। वह बच्चों को खुद ही पढ़ाते थे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद संतोष का शव परिवार को सौंप दिया, जिसे लेकर परिवार बोधगया बिहार के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज आई सामने...
फुटेज में दिख रहा है कि आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश बैंक में दाखिल होते हैं और सिक्योरिटी गार्ड देवनारायण महतो पर टूट पड़ते हैं। दोनों में हाथापाई के बाद बदमाशों उसकी बंदूक छीन लेते हैं। ग्राहकों को बदमाश धमकाकर एक कोने में बैठा देते हैं। फुटेज में बदमाशों में से तीन ने नारंगी रंग के कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ है। संतोष को गोली मारने के बाद बदमाश वहां से कैश समेटकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें