रात्रि में एक चोर उनके मकान में भैसों को चोरी करने के लिए आया। परिवार के लोगों की नींद खुलने पर उन्होंने उसे पकड़कर बांध दिया और उसके साथ मारपीट की, मारपीट में चोर की मौत हो गई।
उनकी (पुलिस) टीम जब श्रद्धाराम के बेटों के घर के पास पहुंची तो उनके घर के आगे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति के बांए हाथ व गले पर कट के निशान और शरीर पर चोटों के निशान थे।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जब इस बारे में पूछताछ की तो पता चला है कि श्रद्धाराम के बेटे बीर सिंह, प्रकाश व राम किशन के घर भैंस चोरी करने आए चोर की उन्होंने पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उक्त आरोपियों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर शव की पहचान कराने में जुटी हुई थी।
पलवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग अपने प्लॉट पर बने कमरे में सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस के अनुसार शिवपुरी मौहल्ला पलवल निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनके चाचा 72 वर्षीय जगदीश ने शादी नहीं की थी और वे अगवानपुर रोड़ पर धर्मा ढ़ाबा के पीछे प्लांट में बने कमरे में रहते थे।
प्लॉट में बने दो कमरों को उन्होंने किराए पर दिया हुआ था, लेकिन पिछले दो दिन से किराएदार भी नहीं थे। गुरूवार को देर शाम जब उनका (श्याम सुंदर) भतीजा लक्ष्मण प्लाट पर अपने दादा जगदीश का खाना देने के लिए पहुंचा तो उसने देखा की श्याम सुंदर बेड से नीचे खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे।
लक्ष्मण ने इसकी सूचना तुरंत अपने परिजनों को दी, परिजन सूचना मिलते ही गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और घायल अवस्था में जगदीश को उपचार के लिए फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
श्याम सुंदर का आरोप है कि उनके चाचा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारा है, जिनके सिर, आंख व चेहरे पर चोटों के निशान है। चोटों के कारण ही उनके चाचा की मौत हुई है।
पुलिस ने श्याम सुंदर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्लॉट के आसपास बने होटल, ढ़ाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी हुई थी।