फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा हुई तो मां ने डेढ़ घंटे बाद ही नाक और मुंह दबाकर ले ली जान, ऐसे सामने आई करतूत

Sat, 04 Aug 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मोती नगर में एक झकझोरकर रख देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की चाह रखने वाली एक महिला की जब बेटी पैदा हुई, तो डेढ़ घंटे बाद ही उसने अस्पताल में ही नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। वह अब और बेटी नहीं चाहती थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान रीटा देवी (32) के रूप में हुई है। नारायणा की रहने वाली रीटा को प्रसव के लिए 28 जुलाई को बसईदारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 जुलाई की देर रात महिला ने बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ से सामने आई बेरहम मां की करतूत

करीब डेढ़ घंटे बाद महिला नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंची और बताया कि बच्ची में कोई हलचल नहीं हो रही है। नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची की नाक लाल देखी। उसने तुरंत बच्ची को गहन चिकित्सा वार्ड में ले जाकर उसकी सांस लाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बच्ची की नाक रंग लाल देखकर डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है।

पुलिस ने बच्ची की मां को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह अब और बेटी नहीं चाहती थी, इसलिए उसने नवजात बेटी की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी।

किसी को शक न हो, इसलिए खुद ही नर्सिंग स्टाफ को बताया कि बच्ची में कोई हलचल नहीं हो रही है। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें