फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये का नोट दिखाकर महिला से ठगे दो लाख के जेवरात  

Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
मुखर्जी नगर में बदमाशों ने 20 रुपये का नोट दिखाकर एक महिला से दो लाख के जेवरात ठग लिए। बदमाशों ने महिला को एक बंडल दिखाकर उसमें लाखों रुपये होने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ईस्ट परमानंद कॉलोनी निवासी लता दीक्षित (53) 21 नवंबर को सब्जी लेने बाजार गई थी। उसके पास एक युवक आया और रुपये जमा करने की बात कहकर बैंक का पता पूछने लगा। इसी दौरान एक अन्य युवक वहां आ गया और बताया कि कोई भी व्यक्ति इस युवक से रुपये छीनकर भाग सकता है। फिर वह उस युवक ने पूछने लगा कि वह रुपये कहां से लेकर आया है। युवक ने बताया कि वह अपने मालिक के घर से लाखों रुपये चोरी की है।  

फिर दोनों युवकों ने लता को बताया कि वह अपने जेवरात देकर रुपये का बंडल ले लें। बातों में उलझाकर युवकों ने लता से चार सोने की चूड़ियां और दो सोने की अंगूठी ले लिए। फिर बंडल को उनके थैले में डालकर चले गए। बंडल के ऊपर 20 रुपये का नोट दिख रहा था। लेकिन बाद में जब लता ने देखा तो बंडल के ऊपर सिर्फ 20 रुपये के नोट था, बाकी कागज के कतरन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें