फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम में झूठी शिकायत पर भरना पड़ा जुर्माना

Mon, 30 Jun 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में ब्यूटी पार्लर की रसीद में हेराफेरी कर फायदा लेने के इरादे से झूठी शिकायत करने वाली दो महिलाओं को उपभोक्ता फोरम ने कड़ी फटकार लगाते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर की सेवाओं का फायदा लेने के लिए रसीद पर अपने हाथ से लाइफ टाइम लिख दिया था।

पश्चिमी दिल्ली जिला उपभोक्ता फोरम ने पूनम गोयल व प्रिया कंसल की शिकायत खारिज करते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों ने पश्चिम विहार स्थित ब्यूटी पार्लर ग्लोबल लुक्स के खिलाफ झूठी शिकायत दायर कर हर्जाना दिलाने की मांग की थी।

फोरम ने 18 जून के अपने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं ब्यूटी पार्लर की रसीद साक्ष्य के तौर पर पेश की हैं। इस रसीद पर लाइफ टाइम शब्द अलग लिखावट में लिखा गया है जिससे जाहिर होता है हि रसीद से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पूनम व प्रिया का कहना था कि उन्होंने ग्लोबल लुक्स के लाइफ टाइम सेवा का पैकेज जुलाई 2010 में सोलह हजार रुपये में लिया था। उनका आरोप था कि पार्लर ने उन्हें न सेवा दी और उन उनका पैसा लौटाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें