फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Double Murder: दिल्ली में दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या, 300 मीटर के फासले पर मिलीं दोनों की लाश

Tue, 11 Jul 2023 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के वेलकम इलाके में सोमवार की देर रात यह दोहरा हत्याकांड हुआ। दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। 300 मीटर के फासले पर दोनों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वेलकम में सोमवार देर रात दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त प्रदीप (40) और बबलू उर्फ पतला (40) के रूप में हुई है। दोनों के शव 300 मीटर दूरी पर अलग-अलग जगह पर पड़े मिले। शवों के पास पुलिस को दो-दो खोल बरामद हुए हैं। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पहले बदमाशों ने बबलू को गोली मारी गई। इसके बाद आरोपियों ने पीछाकर मेन 65 फुटा रोड पर प्रदीप की हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जता रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे टीम को सूचना मिली कि पीली मिट्टी चौकी के पास व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस 65 फुटा मेन रोड, मिट्टी चौकी पहुंची तो वहां खून से लथपथ प्रदीप का शव मिला। उसके पेट में दो गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन


अभी पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि टीम को एक और युवक को गोली लगने की खबर मिली मिली। पुलिस तुरंत गली नबर-6, सुभाष पार्क पहुंची। यहां बबलू का शव बरामद हुआ। उसके सीने और पेट में दो गोली लगी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों दोस्त थे। 

शव एक दूसरे से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिले। वारदात के समय दोनों गली नंबर-6, सुभाष मोहल्ला में एक साथ थे। यहां बबलू का किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने पहले बबलू की हत्या की। बाद में पीछाकर प्रदीप को भी मौत के घाट उतारकर फरार हो गए।
 

बबलू के साढ़ू का हुआ था कुछ लोगों से झगड़ा
बबले परिवार के साथ जनता मजदूर कालोनी, वेलकम में रहता है। परिवार में पिता मुजाहिद के अलावा पत्नी फरजाना, दो बेटियां मुस्कान, अलीना और बेटा रिहान है। बबलू भजनपुरा थाने का घोषित बदमाश था। उसके खिलाफ झपटमारी और चोरी 13 मामले दर्ज थे। पुलिस को दिए बयान में बबलू की पत्नी ने झगड़े की बात बताई। फरजाना ने बताया कि सुभाष मोहल्ला में उसकी बहन हिना व जीजा सोनू रहता है। सोमवार देर रात को कुछ लोगों से सोनू का झगड़ा हो गया था।

फरजाना के कहने पर बबलू साढ़ू के झगड़े में बीचबचाव कराने पहुंच गया। बबलू ने अपने दोस्त प्रदीप को भी वहां बुला लिया। इसी झगड़े में आरोपियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रदीप परिवार के साथ गली नंबर-6, सुभाष पार्क में रहता था। बबलू और प्रदीप छोटा-मोटा काम करते थे। प्रदीप के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 2010 में विवाद होने के बाद उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। प्रदीप भाई पवन के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने आधा दर्जन टीमों का गठन किया
पुलिस अधिकारियों ने एएटीएस, स्पेशल स्टाफ के अलावा लोकल पुलिस की छह टीमों को जांच में लगा दिया है। हत्याकांड से संबंधित कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद समेत दूसरे स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। लूटपाट की वजह से हत्या की बात से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें