फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: दो बाइक हादसों में दो की मौत, एक डिवाइडर से टकराई तो दूसरी में वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 19 Jul 2025 06:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बाइक डिवाइडर से टकराने और शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मृतकों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन



मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया, जिसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सवा पांच बजे सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कुशलिया गांव के सामने मेरठ से गाजियाबाद की ओर आ रहे बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र अरविंद निवासी सेक्टर-49 बरौला नोएडा के रुप में हुई। अभिषेक अकेले ही बाइक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से नोएडा जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार रात पुलिस को मसूरी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे बाइक सवार व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की पहचान अमित (30) पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव सपनावत कपूरपुर हापुड़ के रुप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अमित किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ है। अमित शास्त्री नगर गाजियाबाद स्थित दूध की डेयरी में कार्य करता था। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें