फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

Sat, 26 Sep 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के रोजकामेव और नूंह पुलिस थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव रेवासन के समीप आठ वर्षीय बच्ची शमरीन सड़क पार कर रही थी। उसी समय एक कार ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में शमरीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में जमील उर्फ जमल पुत्र शफी निवासी खेड़ी कंवर, थाना रोजकामेव ने अल्ताफ पुत्र अतर निवासी मुरादबास, थाना नूंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नूंह थाना क्षेत्र में जयसिंहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पेप्सी प्लांट उजीना के समीप एक अज्ञात केंटर चालक द्वारा कुचल देने से इकबाल (30) पुत्र दीनू निवासी जयसिंहपुर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि खालिद पुत्र जलालुद्दीन निवासी जयसिंहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद भाग निकला। इस संबंध में खालिद पुत्र असलम निवासी गांव जयसिंहपुर की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें