फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, पेड़ से टकराने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 10 Mar 2025 11:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसों की खबरे आती रहती हैं। अब रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। यहां पेड़ से टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार मोटर साइकिल हादसे का शिकार हो गई। पेड़ से टकराने की घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजना निवासी तीन युवक बीती रात एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने के लिए पास के गांव रावणगुणा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाइक चला रहा युवक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और मोटर सायकल सीधे पेड़ से जा टकराई।

इस दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है। गांव के ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी आज सुबह मिलते ही पहले घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिर मामले की जानकारी तमनार थाने को दी गई।
विज्ञापन

 
बहरहाल, सड़क हादसे की जानकारी के बाद पर पुलिस पहुंची। दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें