फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो कश्मीरी लड़कियां गिरफ्तार, बैग पर लिखा था 'बम'

Sat, 18 Jun 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
विज्ञापन
बांग्लादेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रही कश्मीर की एक लड़की के लिए शुक्रवार को घर लौटना काफी डरावना हो गया। इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, उसके चेक इन लगेज पर ‘कैरिइंग बम’ लिखा था और इससे सुरक्षा बल सकते में आ गए। पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया। लड़की श्रीनगर शहर के राजबाग की रहने वाली है। सुरक्षा बलों के पुलिस को सूचित करने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

वह वाया कोलकाता ढाका से दिल्ली आ रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब लड़की और उसके तीन दोस्त दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे उतरे। उससे पूछताछ की गई और सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश और श्रीनगर में उसकी बैकग्राउंड की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
What is the reason for their detention? Can you please share some more details. You tweet doesn't tell us much. https://t.co/zlFRAXG3OR — Omar Abdullah (@abdullah_omar) June 17, 2016

पुल‌िस ने क‌िया छोड़ने का दावा, पर अब तक घर नहीं पहुंची लड़क‌ियां

गिरफ्तार
पुलिस जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद लड़की को रिहा कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर के जरिए इस घटना को सामने लाया।

उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सहयोग करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि पीएमओ दिल्ली एयरपोर्ट पर दो कश्मीरी लड़कियों को हिरासत में लिए जाने के मसले को देखे।

उनके माता-पिता बहुत चिंतित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि पीएमओ से इस मामले में किसी तरह की सहायता से लड़कियों के परिवार वालों को राहत मिलेगी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने अब्दुल्ला के ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और उनसे लड़कियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

तीन सहेलियों ने भी छोड़ी फ्लाइट

बाद में एक लड़की के पिता बिलाल अहमद ने कहा कि उन्होंने सीएम महबूबा मुफ्ती से सहयोग मांगी थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी एयरपोर्ट पर लड़कियों के सामानों की जांच की गई थी।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें सूचित नहीं किया गया। वे उनकी सुरक्षा को लेकर भयभीत थे। इस घटना के बाद लड़की की तीनों सहेलियों ने भी अपनी श्रीनगर की उड़ान छोड़ दी।

कुछ घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में ली गई लड़की को रिहा कर दिया। अब वे शनिवार को श्रीनगर की उड़ान पकड़ेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें