फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, दूसरे इंस्पेक्टर करेंगे जांच

Mon, 22 Jul 2019 04:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गाजियाबाद के डासना में हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में रविवार को एसएसपी ने मसूरी थाना प्रभारी और चौकी इंजार्ज को निलंबित कर दिया। मामले की जांच दूसरे इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि डासना में शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस चौकी के पास हापुड़ के सिखेड़ा गांव के रहने वाले भाजपा के डासना मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में रविवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मसूरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा और डासना चौकी प्रभारी संजय कुमार अत्री की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। पिछले महीने ही प्रवीण ने मसूरी का चार्ज संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें