फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : हर्ष फायरिंग में दो हलवाई घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

Mon, 24 Feb 2025 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घायलों की पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के हलवाई संतोष (35) और ईश्वर दयाल (23) फिरोजाबाद के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साकीपुर आशीर्वाद मैरिज होम में शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान की गई फायरिंग में दो हलवाई घायल हो गए। घायलों की पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के हलवाई संतोष (35) और ईश्वर दयाल (23) फिरोजाबाद के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिसरख से साकीपुर गांव में बारात गई थी। 130 मीटर रोड के समीप आशीर्वाद मैरिज होम में बारात आने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने खुशी में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो गोली वहां काम कर रहे हलवाई संतोष और ईश्वर दयाल को जा लगी। हलवाई को गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोट अली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद से हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गए हैं। 

पुलिस की एक टीम उन्हें पकड़ने के लिए लगाई गई है। गौरतलब है कि हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और इसके बावजूद कई लोग इसे नजरअंदाज कर जश्न के नाम पर जानलेवा हरकत कर बैठते हैं। पिछले दिनों भी नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से बचे। नियम और कानून का पालन करें, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष को इसकी कीमत न चुकानी पड़े। 
विज्ञापन


वहीं एसीपी सेंट्रल बीएस वीर का कहना प्रकरण के संबंध में जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दो व्यक्तियों को गोली लगी है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की अबतक मृत्यु नहीं हुई है। दोनों हलवाई गंभीर रूप से घायल है। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई की वह लाइसेंसी थी या अवैध। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें