फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 80 लाख की हेरोइन के साथ महिला सरगना समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 809 ग्राम हेरोइन बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हेरोइन तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह की सरगना बिंदू देवी व उसके सहयोगी नई सीमापुरी निवासी काशिम को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 809 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3,300 रुपये और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बिंदू देवी पर स्वापक औषधि और एनडीपीएस के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं और जुलाई 2024 से वह तड़ीपार है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर राकेश दुहन की टीम ने एक गुप्त सूचना पर 29 जुलाई को कार्रवाई करते हुए सीमापुरी से काशिम को गिरफ्तार किया और उसके पास से 789 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ के दौरान, काशिम ने खुलासा किया कि वह बिंदू देवी के लिए काम करता है। बिंदू अपने एक नजदीकी रिश्तेदार आरिफ उर्फ समीर के जरिये मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क संचालित करती है। आरिफ अब भी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने तीन अगस्त को गुरुग्राम के सैनी खेड़ा गांव में एक किराये के मकान से बिंदू देवी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत के दौरान बिंदू जांचकर्ताओं को सीमापुरी ले गई जहां से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरिफ की तलाश और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें