फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के सामने ऑटो लगाने से शुरू हुआ झगड़ा: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, सात घायल

Wed, 13 Jul 2022 01:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्किंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला दरियांगज के तुर्कमान गेट इलाके का है। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरियांगज के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार दोपहर पार्किंग को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ऑटो चालक के बयान पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास और कार चालक की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारपीट के दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुर्कमान गेट स्थित ऑटो स्टैंड पर एक कार खड़ी थी। मंगलवार दोपहर एक ऑटो चालक ने कार के आगे अपना ऑटो लगा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। कार मालिक सुई वालान निवासी उबैद (26) उसका भाई सरीम (24) और आरिफ (28) ने वहां ऑटो वालों की पिटाई कर दी।

मारपीट में तुर्कमान गेट निवासी ऑटो चालक आदिल (25), फुरकान (21), डैनियल (22) और मोहम्मद जावेद (60) घायल हो गए। मारपीट में तीनों भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें