फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजौरी गार्डन से लापता दो किशोरियां मुंबई से सुरक्षित बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक किशोरी को ढूढंते हुए पुलिस को घर छोड़कर गई दूसरी किशोरी मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके से लापता हुई दो किशोरियों को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। 16 साल की किशोरी के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। पुलिस को जांच के दौरान राजौरी गार्डन से ही गायब 14 साल की एक और किशोरी मुंबई में मिली। पुलिस ने दोनों को दिल्ली लाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी को राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाली 16 साल की किशोरी के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। तकनीकी जांच में पता चला कि किशोरी मुंबई के कोलाबा इलाके में मौजूद है। मुंबई पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई और उसके बाद थाना प्रभारी सुमन कुमार के देखरेख में दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हुई। वहां जब टीम पहुंची तो पता चला कि उसी जगह पर 14 साल की एक और किशोरी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह राजौरी गार्डन की रहने वाली है और अपना घर छोड़कर यहां आ गई थी। जांच में पता चला कि किशोरी के परिवार वालों ने इस बाबत राजौरी गार्डन थाने में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस टीम ने किशोरी के परिवार वालों का पता लगाकर तुरंत उनसे संपर्क किया उसके बाद फोन पर ही शिकायत लेकर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरी को लेकर दिल्ली पहुंची और अदालत में पेश करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सूत्रों का कहना है कि दोनों किशोरी अपनी मर्जी से मुंबई चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें