फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: स्विमिंग सीखने आई दो बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, एक ने मां को बताई आपबीती; दी थी ये धमकी

Tue, 12 Aug 2025 01:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला इलाके से एक दरिंदगी की खबर सामने आई है। जहां स्विमिंग सीखने आई दो मासूम बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाालिका से दुष्कर्म (फाइल फोटो) - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला स्थित स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने गई नौ और 12 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अनिल और उसके साथी मुनील के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने घटना की पुष्टि की है। घटना 5 अगस्त की है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों बच्ची स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने जाती है।

आरोप है कि 5 अगस्त को 9 साल की बच्ची वहां गई थी, जिसे अनिल ने पकड़कर एक कमरे में ले गया, जहां 12 साल की बच्ची पहले से मौजूद थी। जहां आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका साथी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

डर की वजह से पीड़िताओं ने अपने परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया। साथ ही स्विमिंग पूल में जाना छोड़ दिया। नौ साल की बच्ची के स्विमिंग में नहीं जाने पर उसकी मां ने पूछताछ की, तब बच्ची ने घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की शिकायत नरेला थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Tiranga Cyclothon: सीएम रेखा ने बेटियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई, मंत्री सूद भी रहे मौजूद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें