फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोमो खाने निकले दो दोस्तों पर चाकू से कई बार हमला, दो नाबालिग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी की वारदात, पुरानी रंजिश में नाबालिगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-हमले में घायल दोनों युवकों ने आरोपियों को कुछ समय पहले झगड़े के दौरान दी थी गालियां, दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सोमवार रात को मोमो खाने निकले दो युवकों को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जख्मी हालत में पीड़ित राहुल (18) आर इसके दोस्त विजय (23) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के दौरान विजय को दो जगह, जबकि राहुल को 8 चाकू लगे हैं। राहुल की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही गोकुलपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद हमले में शामिल 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने हमले में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनका राहुल व विजय से झगड़ा हुआ था। राहुल ने उनको गाली दी थी। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को गोकुलपुरी इलाके में दो युवकों को चाकू मारने की खबर मिली। पुलिस की टीम अमूल डेयरी, कूड़े के खत्ते के पास पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर विजय व राहुल मिले। दोनों को कई चाकू लगे थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मामले की जांच शुरू हुई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों घायल लड़के संजय कालोनी, गोकुलपुरी इलाके में रहते हैं और गांधी नगर में काम करते हैं। हमला करने वाले आरोपी भी इनके इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज को खंगाला। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें