फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लूटने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, तमिलनाडु के लोगों से की करोड़ों की ठगी

Sun, 05 Feb 2023 09:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी शिवरामन वी और गोविंदपुरी निवासी विकास राणा के रूप में हुई है। पुलिस गैंग के सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तमिलनाडु के 28 लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर उनसे 2.68 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस गैंग के सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी शिवरामन वी और गोविंदपुरी निवासी विकास राणा के रूप में हुई है। शिवरामन को महादेव मार्ग से जबकि विकास को दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया है। विकास राणा नेशनल म्यूजियम में काम करता था। लेकिन उसने मार्च 2022 में नौकरी छोड़ दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना सतेंद्र दुबे है। वह उत्तम नगर में रहता था। सतेंद्र अपने साथी राहुल के साथ फरार है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास पीड़ितों से आनलाइन लेन-देन और नकद लिया। वह पैसे लेने के लिए पीड़ितों से हमेशा बाहर मिलता था। राहुल चौधरी शिवरामन के संपर्क में आने के बाद तमिलनाडु में नौकरी के इच्छुक लोगों को अपना शिकार बनाया। शिवरमन ने कोयम्बटूर निवासी सुब्बुसामी से मुलाकात की और उसे अपने राज्य से नौकरी के इच्छुक लोगों लाने के लिए कहा। सुब्बुसामी आठ लोगों को नई दिल्ली लेकर आया। जिन्हें जालसाजों ने फर्जी रेलवे नियुक्ति पत्र दिए। सभी को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बाद में जालसाजों ने 20 और लोगों के साथ ठगी की। विकास और शिवरामन को लाखों रुपये मिले। 78 वर्षीय एम सुब्बुसामी की शिकायत पर पिछले साल नवंबर माह में शाखा ने शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया कि तमिलनाडु के 28 लोगों को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी की गई। इन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक महीने तक हर दिन आठ घंटे तक ट्रेनों और उनके कोचों का आगमन और प्रस्थान की गिनती के लिए खड़ा किया गया था। बाद में पता चला कि इनके साथ ठगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें