फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 47 लाख की ठगी: पैसे कमाने का दिया ऐसा झांसा, फंस गया मौजपुर वासी; गुजरात से निकला ठगों का कनेक्शन

Thu, 16 Jan 2025 08:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में साइबर क्राइम की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही हैं। कहीं लोगों को लिंक भेजे जाते हैं तो कभी लोगों को फोन कर पैसे डबल करने का झांसा देते हैं। साइबर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। दो बदमाशों को उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान वडोदरा, गुजरात निवासी अयाज पटेल (31) और पुणे, महाराष्ट्र निवासी श्रीकांत आर भोसले (37) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 अयाज गिरोह का सरगना है। पुलिस को गिरोह के एक और साथी की तलाश है। पुलिस को आरोपियों के पास से चार मोबाइल, सात भारतीय व एक मलयेशियाई सिमकार्ड मिला है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि चार जनवरी को मौजपुर निवासी कारोबारी रफत मसूद ने 47.60 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी।

उन्हें निवेश का एक मैसेज मिला था। इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर ठगी को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने उन खातों की पड़ताल की जिनमें रकम भेजी गई थी। इस आधार पर टीम ने पुणे से श्रीकांत को दबोचा। उससे पूछताछ कर वडोदरा से अयाज को दबोचा गया। अयाज तीन-चार दिन पहले ही मलयेशिया से भारत आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें