फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा मिल में जहरीली गैस की चपेट में आकर दो की मौत, मालिक और सुपरवाइजर गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मारे गए मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केशवपुरम स्थित लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार रात आटा मिल के अंदर ग्रेन स्टोर रूम (अनाज भंडारण कक्ष) में जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त जयपुर निवासी बिलाल खान (35) और मुबीन खान (30) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को ग्रेन स्टोर रूम से निकालकर नजदीकी भगवान महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर आटा मिल के मालिक पारस और सुपरवाइजर अनूप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्य ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.20 बजे लॉरेंस रोड स्थित बी-21 आटा मिल से कुछ लोगों के अंदर जहरीली गैस में फंस जाने की सूचना मिली थी। फौरन पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब 800 गज में चार मंजिला आटा मिल बना है। पहली मंजिल पर अनाज के भंडारण के लिए एक बंद कमरा बना हुआ है, जिसमें घुसने का एक ही बेहद संकरा रास्ता है। मंगलवार को करीब 8 बजे मुबीन नामक मजदूर इस रूम की सफाई के लिए अंदर घुसा था। अंदर जाते ही वह बेहोश हो गया तो बिलाल खान अंदर उतरा। लेकिन उसका भी पता नही लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद अन्य मजदूरों को शक हुआ तो रस्सी बांधकर एक अन्य मजदूर अशोक को अंदर भेजा गया। अशोक ने फौरन अंदर दम घुटने की बात की तो उसे ऊपर खींच लिया गया। मजदूरों ने मामले की सूचना मालिक व आटा मिल के बाकी अधिकारियों को दी। इधर पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। अनाज भंडारण कक्ष का रास्ता बेहद संकरा था। इस वजह से पहले लेंटर तोड़कर अंदर फंसे मुबीन व बिलाल को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी न मिलने पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर दमकलकर्मी अंदर उतरे। बाद में दोनों को किसी तरह रात 1.30 बजे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर पुलिस ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से अनाज भंडारण कक्ष की सफाई नही हुई थी। ऐसे में लगता है कि अनाज की वजह से वहां कोई गैस बनी और दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुबीन व बिलाल जयपुर के रहने वाले थे। दोनों पांच-छह सालों से यहां काम कर रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें