फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दो जगह लगी आग: मालवीय नगर में बुझाई गई, उत्तम नगर में दमकल की गाड़ियां मौके पर; कोई जनहानि नहीं

Sun, 08 Nov 2026 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दमकल से मिली जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में एक इमारत के बेसमेंट में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
उत्तम नगर में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दो जगहों पर आग लगने की खबर है। दमकल से मिली जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में एक इमारत के बेसमेंट में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया। उत्तम नगर में एक हार्डवेयर स्टोर में आग लग गई है। बुझाने की कोशिश है। 
विज्ञापन





दमकल अधिकारी कमलेश ने बताया कि हमें एक कॉल मिली और हम मालवीय नगर पहुंचे। हमने उस व्यक्ति को भी फोन करने की कोशिश की जिसने सूचना दी थी। कार में लगी आग को बुझाने में हमें लगभग 15 से 20 मिनट लगे। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हमने 10 से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन





आग लगने की दूसरी घटना उत्तम नगर की है। उत्तम नगर के नजफगढ़ रोड पर स्थित एक हार्डवेयर स्टोर की इमारत में आग लगने के बाद, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें