फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः एक घंटे में दो मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली    

Mon, 17 Dec 2018 09:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक घंटे के अंतराल में कासना कोतवाली और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में दो मुठभेड़ में तीन बदमाश जतन, राजेश और रविंद्र पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। नॉलेज पार्क पुलिस ने झट्टा अंडरपास से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन


इसमें दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है। कासना पुलिस ने भी दो बदमाशों को गिरफ़्तार किया है। चारों आरोपी शातिर लुटेरे बताए गए हैं और उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।  

एसपी देहात विनीत जायसवाल और  सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम निशांक शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी योगेश त्यागी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित श्रीराम कालेज में कर्मचारी हैं। योगेश रविवार रात कालेज से अपने घर के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


रात लगभग 9 बजे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर झट्टा अंडर पास के नजदीक पहुंचे तो कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर  हथियार के बल पर उनकी फोर्ड एस्पायर कार, 2500 रुपये, मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया और एनकाउंटर को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें